MP LIVE
लोड हो रहा है...
RJ LIVE
लोड हो रहा है...
NEEMUCH MANDI
लोड हो रहा है...

सिंगोली की भाणेज ने बढ़ाया मान – बिजौलिया नगर पालिका की प्रथम चेयरमैन बनीं स्नेहा तिवारी

0
IMG-20260927-WA2223

सिंगोली की भाणेज ने बढ़ाया मान – बिजौलिया नगर पालिका की प्रथम चेयरमैन बनीं स्नेहा तिवारी

 

सिंगोली की भाणेज ने बढ़ाया मान – बिजौलिया नगर पालिका की प्रथम चेयरमैन बनीं स्नेहा तिवारी

*सिंगोली ।* राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की नवनिर्वाचित बिजौलिया नगर पालिका की प्रथम चेयरमैन *स्नेहा तिवारी* के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार ननिहाल सिंगोली आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ।

 

उल्लेखनीय है कि बिजौलिया को नया नगर पालिका क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद प्रथम चेयरमैन बनने का ऐतिहासिक सौभाग्य स्नेहा तिवारी को प्राप्त हुआ है।

 

स्नेहा तिवारी, सिंगोली नगर परिषद के प्रथम चेयरमैन *स्व. जगदीश जी तिवारी की दोहती (नातिन)* हैं। एक ही परिवार की दो पीढ़ियों द्वारा दो अलग-अलग राज्यों में ‘प्रथम नागरिक’ बनने के इस अनूठे गौरव पर पूरा नगर उत्साह से सराबोर नजर आया।

 

*चारभुजा मंदिर परिसर और तिवारी आवास पर उमड़ा जनसैलाब*

 

मुख्य अभिनंदन समारोह गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज मंदिर (चारभुजा नाथ परिसर) तथा स्व. जगदीश जी तिवारी के पैतृक आवास पर आयोजित किया गया। यहाँ विप्र बंधुओं, मातृशक्ति और क्षेत्र के भामाशाहों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से तिलक लगाकर, साफा व शॉल ओढ़ाकर और पुष्पवर्षा कर अपनी लाडली भांजी का आत्मीय अभिनंदन किया।

 

*गरिमामयी आयोजन में ये रहे मौजूद*

इस भव्य अभिनंदन समारोह में सिंगोली नगर की पूर्व चेयरमैन सुनीता राजकुमार मेहता, भाजपा जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी, प्रबुद्ध नागरिक बाबूलाल शर्मा, भगवतीलाल कंपाउंडर, पारिवारिक सदस्य चंद्रशेखर तिवारी, शंभूलाल तिवारी (पप्पू गौतम), आशुतोष तिवारी सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्नेहा तिवारी के उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *