MP LIVE
लोड हो रहा है...
RJ LIVE
लोड हो रहा है...
NEEMUCH MANDI
लोड हो रहा है...

सिंगोली में उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को मिला साइबर सुरक्षा और जीवन-कौशल का संदेश।

0
IMG-20260924-WA0020

 

 

सिंगोली। स्थानीय सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उमंग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक प्रसन्नता और जीवन-कौशल का विकास करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस विभाग से आई आरक्षक नंदनी जाटव एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उमंग एवं उज्जवल प्रभारी मैना धाकड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि आरक्षक नंदनी जाटव ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।

विद्यालय प्रभारी हर्षिता पुरोहित ने बताया कि इस आयोजन से बच्चों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल विकसित होता है।

शिक्षक मोहनलाल यादव, हितेश लक्षकार एवं आरती शर्मा ने प्रभावी संचार, सही निर्णय लेना, भावनाओं की समझ और तनाव प्रबंधन पर जानकारी दी। विद्यार्थियों के लिए कानाफूसी खेल, कहानी-वाचन और भूमिका-अभिनय जैसी गतिविधियां भी हुईं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा आरती शर्मा ने तैयार की, मंच संचालन उमेश कुमार धोबी एवं देवेंद्र कुमार ने किया। आभार शंकरलाल जाट ने माना और उमंग एंथम के साथ समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *