सिंगोली में जियो-एयरटेल नेटवर्क ठप:भाजपा नेता दिनेश जोशी ने कंपनियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप,
सिंगोली। समीपवर्ती सिंगोली क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जियो और एयरटेल का मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप पड़ा है। इसके चलते स्थानीय उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में न तो मोबाइल पर ठीक से बात हो पा रही है और न ही इंटरनेट चल रहा है। डिजिटल युग में नेटवर्क न होने से क्षेत्र का पूरा व्यापारिक और बैंकिंग कामकाज ठप हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को हो रही है, जिनकी ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने का काम रुक गया है।*भाजपा नेता दिनेश कुमार जोशी का कड़ा बयान*”टेलीकॉम कंपनियां उपभोक्ताओं से रिचार्ज के नाम पर मोटी रकम वसूल रही हैं, लेकिन बदले में घटिया और ठप नेटवर्क देकर जनता के साथ सरेआम धोखाधड़ी कर रही हैं। सिंगोली की जनता अब इस तानाशाही और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। कंपनियों के अधिकारी वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलें और तुरंत इस समस्या को ठीक करें। ।”— दिनेश कुमार जोशी, भाजपा नेता, सिंगोली (नीमच)

बहुत बढ़िया खबर है