MP LIVE
लोड हो रहा है...
RJ LIVE
लोड हो रहा है...
NEEMUCH MANDI
लोड हो रहा है...

सांदीपनि विद्यालय का परचम: कक्षा 11वीं के दिलीप का स्टेट लेवल पर सेलेक्शन, 4 खिलाड़ियों ने संभाग में दिखाया जलवा।

0
IMG-20260912-WA0019

 

सिंगोली ।कहते हैं प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की संभाग स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में सांदीपनि विद्यालय सिंगोली ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कक्षा 11वीं के होनहार खिलाड़ी दिलीप बंजारा ने अंडर-17 ट्रिपल जंप (त्रिकूद) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए चयन हासिल कर लिया है। अब दिलीप आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह पूरा दल खेल शिक्षक मुकेश कुमार भिंडे के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुआ था।

 

*विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों का भी रहा शानदार प्रदर्शन -*

*दिलीप बंजारा (कक्षा 11वीं) -* अंडर-17 ट्रिपल जंप में राज्य स्तर पर चयनित।
*सुप्रिया (कक्षा 8वीं) -* अंडर-14 ऊंची कूद में चौथा स्थान।
*अलका धाकड़ (कक्षा 9वीं) -* अंडर-17 200 मीटर दौड़ में चौथा स्थान।
*गुलशन (कक्षा 7वीं) -* अंडर-14 ऊंची कूद में पांचवां स्थान।

प्राचार्य किरण जैन ने बताया कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का नतीजा है। उन्होंने भरोसा जताया कि दिलीप राज्य स्तर पर भी पदक जीतकर नीमच जिले और उज्जैन संभाग का मान बढ़ाएगा।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और सभी ने दिलीप को राज्य स्तर के लिए शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *