MP LIVE
लोड हो रहा है...
RJ LIVE
लोड हो रहा है...
NEEMUCH MANDI
लोड हो रहा है...

सिंगोली की बेटियों ने मिट्टी को दिया आकार: कन्या विद्यालय में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया।

0
IMG-20260912-WA0035

गणेश चतुर्थी पर छात्राओं ने बनाई भव्य प्रतिमा, प्राचार्य जोशी ने किया सम्मानित।

 

 

सिंगोली। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिंगोली में गणेश चतुर्थी के अवसर पर कला और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेन्द्र जी जोशी ने छात्राओं की इस कलात्मक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को बढ़ावा देती हैं।

 

कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं की लगन और उत्साह से पूरे विद्यालय का वातावरण गणेशमय हो गया।

 

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन पूरे जोश के साथ गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से हुआ।

 

मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *