MP LIVE
लोड हो रहा है...
RJ LIVE
लोड हो रहा है...
NEEMUCH MANDI
लोड हो रहा है...

मोदी के बर्थडे पर विशेष: सिंगोली के प्रसिद्ध कचौरी व्यवसायी की दीवानगी, 21 किलो देशी घी में जलाया दीपक।

0
IMG_20260918_102614285_AE

सिंगोली ।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सिंगोली में अनोखी दीवानगी देखने को मिली। यहां के प्रसिद्ध महाकाल कढ़ी कचौरी सेंटर के संचालक खाना जंगम / मानव अधिकार ने मोदी के जन्मदिन पर अपनी कड़ाही में 21 किलो देशी घी डालकर दीपक जलाया।

दुकान पर सुबह से ही कढ़ाई में घी के बीच जलते दीये को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। संचालक ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी के बड़े प्रशंसक हैं और उनके लंबे जीवन और स्वस्थ रहने की कामना के लिए उन्होंने यह अनोखा दीप प्रज्ज्वलित किया है।

उन्होंने कहा – _”मोदी जी ने देश के लिए बहुत किया है। उनके जन्मदिन पर हम गरीब कचौरी वाले के पास यही तरीका था अपनी खुशी जताने का।”_

वीडियो में कढ़ाई में तैरता हुआ दीया और पीछे सजी हुई कचौरियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *