सांदीपनि विद्यालय में सेवा पखवाड़ा: डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पर बच्चों ने रखे विचार।
सिंगोली। सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत स्थानीय सांदीपनि विद्यालय में विकसित भारत 2047 अपने सपनों का भारत विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की। भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में भारत की वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रगति को रंगों के माध्यम से दर्शाया गया।
आयोजन में नगर परिषद सिंगोली अध्यक्ष सुरेश जैन एवं उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल, नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा तथा जावद विधानसभा मीडिया संयोजक गोविंद सालवी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
भाषण प्रतियोगिता में बनवारी गाडोलिया कक्षा 12वीं, संध्या कक्षा 9वीं, गायत्री गाडोलिया कक्षा 10वीं, शंकर लाल धाकड़ कक्षा 12वीं और अलका धाकड़ कक्षा 9वीं सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कलाकृतियों की सराहना की।
यह पूरा कार्यक्रम प्राचार्य किरण जैन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। मंच संचालन उमेश कुमार धोबी ने किया तथा आभार विनोद कुमार धोबी ने व्यक्त किया।
