सिंगोली में कांग्रेस का गजब प्रदर्शन – सिर पर सिलेंडर, हाथ में शक्कर, भाजपा अध्यक्ष को खिलाई शक्कर!
भीषण महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सिर पर उठाया सिलेंडर
सिंगोली। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के मार्गदर्शन में
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस सिंगोली द्वारा महंगाई एवं मिलावट के खिलाफ प्रभावशाली जन-विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया रविवार दोपहर को किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन के दौरान रसोई गैस के बढ़ते दाम, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, बिजली के बढ़ते बिल, महंगी चीनी, पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें, खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए सिंगोली स्थित नवीन बस स्टैंड से नारेबाजी करते हुए तिलस्वां चौराहा, पेट्रोल पंप होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगी शक्कर राहगीरों को खिलाई और भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया।
रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा की दुकान पर पहुंचे और उन्हें भी महंगी शक्कर खिलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्तू धाकड़ ने बताया कि आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के विरोध में पोस्टर एवं नारों के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्तू धाकड़, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागौरी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, मंडलम् अध्यक्ष रितेश सेठिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, बनवारी जोशी, पारस सेन ताल, इकबाल हुसैन बड़ी, शंभुलाल धाकड़ पटियाल, अशोक कुमार थड़ोद, राहुल जैन, राजकुमार छिपा, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
