MP LIVE
लोड हो रहा है...
RJ LIVE
लोड हो रहा है...
NEEMUCH MANDI
लोड हो रहा है...

भगवान की जमीन पर कब्जा: तहसीलदार का आदेश भी हवा में, पटवारी पर मिलीभगत का आरोप – अरनिया के ग्रामीण पहुंचे तहसील।

0
IMG-20260909-WA9763

 

सिंगोली तहसील के ग्राम अरनिया में भगवान देवनारायण की शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। ग्रामवासियों ने आज दिनांक 09.09.2026 को तहसील कार्यालय सिंगोली पहुंचकर तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा।

*क्या है पूरा मामला?*

ग्रामीणों के अनुसार मौजा अरनिया में भगवान देवनारायण के नाम से शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 455 रकबा 0.209 और 456 रकबा 0.293 हेक्टेयर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, जिस पर पुजारी प्यारचंद दरोगा नियुक्त है।

आरोप है कि ग्राम के एक शिक्षक सोहनलाल धाकड़ ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील में प्रकरण क्र. 066/अ-68/2024-25 चला और न्यायालय ने 28 अप्रैल 2024 को बेदखली का आदेश पारित किया था।

*पटवारी पर गंभीर आरोप*

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन हल्का पटवारी ने न्यायालय के आदेश को अमल में नहीं लाया और 05.09.2024 को मनगढ़ंत तरीके से मौका पंचनामा बनाकर दाखी बाई बेवा नाथूलाल बलाई को नया अतिक्रामक बता दिया। पंचनामे में दिखाया गया कि उक्त महिला ने 2 माह पूर्व मक्का बोकर अतिक्रमण किया है।

इस कारण शासन द्वारा नियुक्त पुजारी को आज तक कब्जा नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाकर पुजारी को मौका कब्जा दिलवाया जाए, अवैध अतिक्रमण पर भारी जुर्माना लगाया जाए और आदेश न मानने पर भारतीय न्याय संहिता व म.प्र. भू-राजस्व संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर सिविल जेल का प्रस्ताव बनाया जाए।

 

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी तहसील कार्यालय पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *