MP LIVE
लोड हो रहा है...
RJ LIVE
लोड हो रहा है...
NEEMUCH MANDI
लोड हो रहा है...

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया श्रावणी उपाकर्म

0
1003256205

सिंगोली ।सनातन संस्कृति और विप्र परंपरा के संरक्षण के संकल्प के साथ गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावणी पर्व (उपाकर्म) हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर की जीवनदायिनी और पवित्र ब्राह्मणी नदी के पावन तट पर आयोजित यह गरिमामयी धार्मिक अनुष्ठान समाज के अध्यक्ष व गौतम बस के मालिक श्री शंभू लाल तिवारी (उर्फ पप्पू गौतम) के कुशल नेतृत्व एवं गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ।वैदिक रीति से हुआ आत्म-शुद्धि और नूतन यज्ञोपवीत संस्कारभोर की वेला में शहर की पवित्र ब्राह्मणी नदी के तट पर समाज के जनेऊधारी विप्रजन और बटुक एकत्रित हुए। आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी समाजजनों ने सामूहिक हेमाद्रि स्नान कर आत्म-शुद्धि की। इसके पश्चात विप्रजनों ने जल में खड़े होकर मंत्रोच्चार के साथ ऋषि पूजन कर अपने देवताओं और पूर्वजों (पितरों) की तृप्ति के लिए जलांजलि देकर तर्पण किया। अनुष्ठान के मुख्य चरण में वैदिक ऋचाओं के सस्वर पाठ के बीच प्राचीन यज्ञोपवीत का विसर्जन कर पूर्ण विधि-विधान से नूतन यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण किया गया।चारभुजा नाथ मंदिर में महायज्ञ, महाआरती और प्रसादीनदी तट पर पूजन संपादन के पश्चात सभी समाजजन एक भव्य समूह के रूप में नगर के आराध्य सुप्रसिद्ध श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचे। यहाँ संपूर्ण विश्व के कल्याण, जन-स्वास्थ्य और गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की सुख-समृद्धि व उन्नति की कामना के साथ सामूहिक महाहवन (यज्ञ) का आयोजन किया गया। मंत्रों की गूंज के बीच यज्ञवेदी में आहुतियां छोड़ी गईं। महाहवन की पूर्णाहूति के बाद भगवान चारभुजा नाथ की दिव्य महाआरती उतारी गई एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।अनुष्ठान में समाज के प्रबुद्धजन रहे मौजूदइस भव्य वार्षिक धार्मिक आयोजन में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बंसीलाल तिवारी, दिनेश कुमार ठेकेदार, वरिष्ठ एडवोकेट श्री कैलाश चन्द्र जोशी , प्रकाश चन्द्र शर्मा, जगदीश चन्द्र तिवारी, सुधीर कुमार शर्मा, राजू शर्मा (कछला), सुनील कुमार शर्मा, श्री नवीन कुमार शर्मा (कोटा वाले) एवं कैलाश चन्द्र शर्मा (लम्बोखोह वाले) सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और समाजजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *